मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एमआर अभियान के संबंध में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले एमआर (मीजल्स रुबेला अथवा जर्मन खसरा) वैक्सीन अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस अभियान में 5 से 10 वर्ष के सभी बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि एमआर वैक्सीन भविष्य में बच्चों को अपंग होने से बचाएगा। जिलाधिकारी ने इस अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि टीकाकरण टीम को टीकाकरण के लिए पूर्ण सहयोग करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों को कड़े निर्देश दिए कि इस अभियान में कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.