समस्तीपुर, फरवरी 1 -- समस्तीपुर। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को मकरसंक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के द्वारा किया गया। मिथिला की परंपरा अनुसार मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, पाग, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से दिया। डीडीसी ने कहा इस तरह के आयोजन कलाकारों को एक भविष्य और करियर गढ़ने में सहायक हैं। स्थानीय कलाकारों के कलाओं को स्टॉल्स में प्रदर्शित किया गया था जो आज आकर्षण का केंद्र थे। रंगोली प्रतियोगिता में कलाकारों ने मकर संक्रांति विषय पर खूबसूरत रंगोली का निर्माण किया। उसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। फिर बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र आदि राज्यों के लोक नृत्य व गायन ने समा बांध दिया। सभी प्रतिभाग...