प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। प्रयागराज में एनएचएआई की ओर से जितनी भी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं या जो नई स्वीकृति मिल चुकी हैं, उसमें गंगा व यमुना पर सभी सिक्स लेन पुल बनाए जा रहे हैं। चाहे वह राम वनगमन मार्ग हो या रिंग रोड के पहले चरण में बन रहा ब्रिज हो या फिर मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच गंगा पर बन रहा पुल है। इनके पुल सिक्स लेन हैं तो उसकी सड़कें फोर लेन की बनाई जा रही हैं। इनर रिंग रोड के पहले चरण में नीबी कला, छतनाग से नैनी के सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच गंगा पर 3100 मीटर लंबा सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के कांन्ट्रैक्टर एसपी सोनी ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भविष्य की जरूरतों के हिसाब से परियोजना की सड़कें फोर लेन व नदी पर पुल सिक्स लेन बनाने का निर्णय लिया था। इसकी बड़ी वजह यह ह...