मेरठ, जनवरी 7 -- चौधरी चरण सिंह विवि के खेल परिसर में 26 दिसंबर 2025 की रात कंपाउंड बो और तीरंदाजी से जुड़ा कीमती सामान चोरी किया गया था। पुलिस ने यूनिवर्सिटी में ही बीपीएड तृतीय वर्ष के छात्र को सामान के साथ दबोच लिया है। आरोपी के पिता दिल्ली-एमसीडी में अफसर हैं। आरोपी ने कुछ सामान दिल्ली में बेचा था, जिसकी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया चौधरी चरण सिंह विवि के खेल परिसर में 26 दिसंबर की रात चोरी की गई थी। आरोपी ने लाखों की कीमत का कंपाउंड बो, स्टेप्लाइजर सेट, लिम, बो-स्टैंड और बाकी सामान चोरी किया था। मामले में उज्जवल खोखर निवासी प्रीत विहार ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को...