नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है, जब 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया था। हालांकि, इसे लागू 26 जनवरी, 1950 को किया गया। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि भारत का मूल संविधान हाथ से लिखा गया है और यह आज भी संसद भवन की लाइब्रेरी में सुरक्षित है। एक और कम ज्ञात तथ्य यह है कि संविधान बनाने में डॉ भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में बनी ड्राफ्टिंग कमेटी के अलावा कुल 22 समितियों ने अलग-अलग विषयों पर विस्तृत कार्य किया था। गौरतलब है कि 26 नवंबर की एक और बड़ी याद 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की बरसी भी है। इस वजह से यह दिन हमें संविधान की रक्षा, देश की एकता और आतंकवाद के खिलाफ हमारी मजबूती की भी याद दिलाता है। यही कारण है कि 26 नवंबर सिर्फ संविधान दिवस न...