हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- हाजीपुर। सं.सू. केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से विकसित भारत 2047 विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समारोह पूर्वक समापन हो गया। प्रदर्शनी के द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीसी कुंदन कुमार ने प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भविष्य की अवधारणा पर आधारित है। देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है और देश की युवा क्षमता आने वाले दिनों में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को कड़ी टक्कर देने वाली है। हमारे देश के 85 प्रतिशत भाग तक पहुंच के साथ सभी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं जो कि विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को मजबूत बनाते हैं। हमारे युवा विदेश में अपने सुनहरे भविष्य के लिए जा रहे हैं, मगर उनकी योग्यता का दोहन किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.