कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। केंद्रीय बजट की घोषणाएं देश के भविष्य को ध्यान में रखकर की गई हैं। भले ही कई योजनाओं का तात्कालिक असर दिखाई न दे लेकिन ये सभी भारत को महाशक्ति बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगी। यह विचार मर्चेंट चेंबर हॉल में बजट भाषण के बाद आयोजित चर्चा में चेंबर पदाधिकारियों और उद्यमियों ने व्यक्त किए। चर्चा के दौरान उद्यमियों ने कहा कि मैन-मेड फाइबर और टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर की गई घोषणाएं मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ संबंधों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे न केवल रेशे के लिए भारत की विदेशी निर्भरता कम होगी, बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। चेंबर की फिस्कल कंट्रोल और आईटी कमेटी के चेयरमैन अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि यह बजट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार ...