नैनीताल, दिसम्बर 29 -- भवाली, संवाददाता। नववर्ष के अवसर पर भवाली सेनिटोरियम से रानीखेत रोड को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बाईपास शुरू होने से भवाली बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण भवाली बाजार क्षेत्र में दिनभर भारी यातायात दबाव बना रहता था। वर्तमान में रोजाना लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच रहे हैं, जिससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति आम हो गई थी। सेनिटोरियम-रानीखेत रोड बाईपास के खुलने से अब रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन बाजार क्षेत्र में प्रवेश किए बिना सीधे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ-साथ स्थानीय निवासियों...