नैनीताल, नवम्बर 24 -- भवाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से अस्पताल में बाल चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गई हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को अपने छोटे बच्चों के उपचार के लिए नैनीताल और हल्द्वानी के अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ लंबे समय से अवकाश पर थीं। 13 नवंबर को उन्होंने औपचारिक रूप से त्यागपत्र सौंप दिया है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सीएचसी में उपलब्ध अन्य चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बेहतर उपचार देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, बाल रोग विशेषज्ञ के अभाव में बच्चों के उपचार में दिक्कतें आ रही हैं, जिसके चलते स्थानीय लोग बाल रोग विशेषज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.