नैनीताल, मई 5 -- भवाली, संवाददाता। लोग लंबे समय से सीएचसी की खस्ताहाल सड़क से परेशान थे। सड़क के गड्ढों से मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि, अब इस समस्या को दूर कर लिया गया है। सोमवार को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने रिबन काटकर सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मरीजों को परेशानी हो रही थी। मार्ग बनने से अब सभी को इसका लाभ मिलेगा। करीब 9 लाख की लागत से मार्ग तैयार किया गया है। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान केएन पंत, मनोज तिवारी, जुगल मठपाल, नवीन क्वीरा, संजय जोशी, महेश गुणवंत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र रावत, मनोज नेगी, प्रियंका जोशी, पंकज जोशी, केएस बसेड़ा, गौरी शंकर, अमित पांडे, तुलसी देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.