नैनीताल, दिसम्बर 15 -- भवाली। खैरना में स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छड़ा, खैरना निवासी पुष्कर सिंह परिहार ने कोतवाली भवाली में तहरीर देकर बताया कि खैरना बाजार में उनकी गारमेंट्स की दुकान है। बीती 12 दिसंबर की शाम स्कूटी दुकान के सामने खड़ी की और घर चले गए। दूसरे दिन स्कूटी गायब मिली। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि केस दर्ज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...