हल्द्वानी, जनवरी 19 -- भवाली। अल्मोड़ा जा रही एक कार सोमवार को अनियंत्रित्र होकर भवाली श्मशान घाट के समीप एनएच पर बीच सड़क में पलट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एसआई लेखराज कंबोज ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कार को लोगों की मदद सीधा कर यातायात सामान्य कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...