नैनीताल, मई 25 -- भवाली, संवाददाता। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पालिका हॉल में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश पांडे, महामंत्री मनमोहन सिंह निगल्टिया, उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें अफसर अली को सचिव, हिमांशु मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर ने कहा कि भवाली कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। व्यापारी हितों में काम किया जाएगा। व्यापार मंडल हमेशा उपभोक्ता के हित में कार्य करता है। ये भी कहा कि पहाड़ नकली उत्पाद घीं, मावा, तेल आदि चीजों से भर चुका है। नकली उत्पादों को हटाने के लिए व्यापार मंडल काम करेगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.