हल्द्वानी, मार्च 10 -- भवाली। नगर के घोड़ाखाल तिराहे पर लंबे समय से बारिश में बनते गड्डो से अब निजात मिल जाएगा। लोनिवि द्वारा सड़क के बीच मे आरसीसी ह्यूम पाईप डाला जा रहा है। जिससे राहगीरों, यात्रियों दो पहिया वाहन चालकों को गड्डो की समस्या से छुटकारा मिलेगा। सोमवार को पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर अधिसाशी अभियंता को पत्र दिया था। कहा नगर की मुख्य समस्याओं को चिन्हित कर प्राथमिकता में कार्य किये जा रहे हैं। घोड़ाखाल तिराहे में हमेशा गड्डो से दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते थे। कई बार गड्ढे भरने के बाद बारिश से फिर गड्ढे बनने की समस्या रहती थी। अब आरसीसी ह्यूम पाईप डालकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि आरसीसी ह्यूम पाईप डालकर समस्या का समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.