नैनीताल, जनवरी 3 -- भवाली। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में शनिवार को मुख्य चौराहे पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया गया। इस दौरान साहू की ओर से सार्वजनिक मंच से महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए जाने पर विरोध भी जताया गया। वक्ताओं ने कहा, कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के बाद कांग्रेसियों ने भवाली कोतवाली पहुंचकर, मामले में तहरीर सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस प्रकार के बयान समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश देते हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, उषा कनौजिया, माया पंत, निशा बिष्ट, जया कपिल, ममता, शोभा आर्या, एडवोकेट प्रशांत जोशी, ...