नैनीताल, जनवरी 1 -- भवाली, संवाददाता। नगर पालिका के नए कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। जिसका पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने फीता काटकर उद्घाटन किया। भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद नगर पालिका कार्यालय को नए एवं आधुनिक कमरों में स्थानांतरित किया गया है। नए कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने, आमजन की सुविधा तथा प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे नगर पालिका से जुड़े कार्यों के निस्तारण में गति आएगी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, ईओ सुधीर कुमार, पंकज जोशी, मनोज तिवारी, पंकज कुमार, सौरभ बिष्ट, इंद्र कपिल, गौरव नेगी, भुवन भट्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...