नैनीताल, फरवरी 9 -- भवाली, संवाददाता। नगर में नाबालिग गर्भवती से जुड़े मामले को लेकर माहौल गरमा गया है। सोमवार को भाजपाइयों ने बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ को ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने रेहड़-टमट्यूड़ा क्षेत्र में आवासीय परिसरों की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने आरोप लगाया कि बीते दिनों नगर की एक नाबालिग के साथ विशेष समुदाय के व्यक्ति ने आपत्तिजनक कृत्य किया। कहा कि रामपुर-बिलासपुर से हाल ही में आए लोगों को मात्र 10 दिन के भीतर बिजली-पानी की सुविधाएं और मकान निर्माण के लिए एनओसी दी जा रही है, जबकि स्थानीय नागरिकों को नक्शा पास कराने के लिए परेशान किया जाता है। उन्होंने पालिका पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि 10-10 रुपये के स्टांप पेपरों के माध्यम से भूमि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.