नैनीताल, सितम्बर 28 -- भवाली। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में आज सोमवार से दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होगा। ब्रह्म मुहूर्त में दुर्गा माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर भोग लगाया जाएगा। पुजारी पंकज कपिल ने बताया कि दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। छोड़ा चांचरी धुनुची आरती की जाएगी। मंगलवार को महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधान में डांडिया नृत्य, सुंदर कांड पाठ किया जाएगा। बुधवार को कन्या पूजन, हवन, आरती व मां को भोग लगाया जाएगा। गुरुवार को दशहरे के अवसर पर मां की झांकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। देर शाम सातताल में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...