नैनीताल, दिसम्बर 16 -- भवाली। रानीखेत रोड और रामगढ़ रोड क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों को जल संस्थान ने ठीक करवा दिया है। हैंडपंपों के खराब होने से स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए, जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने चम्पावत की एक कंपनी से मरम्मत कार्य कराया। मरम्मत के बाद हैंडपंपों से फिर से पानी मिलने लगा है। समाजसेवी नंद किशोर पांडे ने जल संस्थान की सराहना की है। जेई कार्की ने बताया कि क्षेत्र में अन्य खराब जल स्रोतों की भी जांच की जा रही है और उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। कुछ पाइपलाइन भी खराब थे, जिन्हें बदल दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.