नैनीताल, जनवरी 10 -- भवाली। नगर क्षेत्र के सेनिटोरियम पार्किंग में खड़ी एक ऑल्टो कार का शीशा तोड़कर चोरों ने शुक्रवार रात गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हेम चंद्र टम्टा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने दोस्त अंकित के साथ दुकान लगाकर रोजी-रोटी चलाते हैं। शुक्रवार रात उन्होंने अपनी कार सेनिटोरियम पार्किंग में खड़ी की थी। सुबह कार का शीशा टूटा मिला और भीतर रखा गैस सिलेंडर गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.