नैनीताल, दिसम्बर 29 -- भवाली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को भवाली पालिका सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुआ। शुभारंभ भाजपाइयों की ओर से स्मृति चिह्न भेंट करने और वंदेमातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। यहां जिला मंत्री पुष्कर जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, प्रभारी रघुवर दत्त जोशी, दर्जाधारी दिनेश आर्या रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...