नैनीताल, फरवरी 12 -- भवाली। अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम ने गुरुवार को भवाली, श्यामखेत और भीमताल क्षेत्र में विशेष ऑडिट अभियान चलाया। इस दौरान होटलों और होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वार, पानी की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग और अन्य सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। जहां कमियां पाई गईं, वहां संचालकों को शीघ्र सुधार करने को कहा गया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फायर विभाग ने सभी होटल व होमस्टे संचालकों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि किसी भी संभा...