नैनीताल, दिसम्बर 25 -- भवाली। नगर पालिका परिसर में गुरुवार को रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, ईओ सुधीर कुमार ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूजा-अर्चना पंडित मुकेश तिवारी ने कराई। यजमान पंकज जोशी, निर्मला जोशी को संकल्प दिलवाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...