नैनीताल, फरवरी 11 -- भवाली, संवाददाता। क्षेत्र की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद से लोगों का आक्रोश है। जहां एक पक्ष रेहड़-टमट्यूड़ा क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन कराने की मांग पर अड़ा है वहीं, दूसरा पक्ष सत्यापन की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। बुधवार को रेहड़ क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की टीम जैसे ही जांच को पहुंची, लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिससे कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस बीच प्राधिकरण की टीम ने नियमविरुद्ध बन रहे चार मकानों को सील कर दिया। डीडीए सचिव विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण ने पूर्व में ही रेहड़ क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। बुधवार को टीम जांच को पहुंची। इस बीच चार मकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। टमट्यूड़ा में अवैध तरीके स...