नैनीताल, जनवरी 5 -- भवाली। श्यामखेत निवासी आरसी जोशी को इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (आईपीएससी) का अध्यक्ष चुना गया है। वर्तमान में वे राजस्थान के गोटन में संचालित एलके सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आरसी जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल तथा उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर पंकज आर्य, नवीन क्वीरा, संजय वर्मा, राजू साह, हेम जोशी, मनोज नेगी, विनोद पांडे, मनोज पांडे आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.