नैनीताल, दिसम्बर 30 -- भवाली, संवाददाता। नगर के कहलक्वीरा निवासी भाविनी बहुगुणा का चयन भारतीय वायुसेना में अधिकारी के पद हुआ है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाविनी पूर्व में एनसीसी की बेस्ट कैडेट रह चुकी हैं। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 2023 में रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था। वर्तमान में वह लखनऊ विवि में एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। भाविनी के दादा स्व. कृष्णा नंद बहुगुणा क्षेत्र के प्रसिद्ध बेकरी व्यवसायी रहे हैं। उनके पिता गिरीश चंद्र बहुगुणा एक प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं कुशल संगीतज्ञ हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में निवास करते हैं। वहीं उनकी माता राजकीय बालिका विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। भाविनी की इस सफलता पर क्षेत्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.