नैनीताल, फरवरी 17 -- भवाली, संवाददाता। फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित 38वें इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट्स मेले में भवाली की प्रियंका जोशी ने पहाड़ की संस्कृति को जीवंत किया। उन्होंने अपने हॉट ऑफ हिमालय संगठन के तहत स्टॉल लगाकर मिट्टी, गोबर और लकड़ी से बने पहाड़ी घरों की कलाकृतियां, कुमाउनी परिधान, पिछौड़ा, रंगोली और ऐपण जैसी पारंपरिक कलाकृतियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रियंका ने बताया कि उनकी संस्था ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के आयोजनों से उत्तराखंड की विशेष पहचान देश और दुनिया में और मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.