पूर्णिया, फरवरी 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में एक फर्नीचर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फर्नीचर दुकानदार 40 वर्षीय मो. जब्बार के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के पिता मो. सफुर ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर जब्बार की पहली पत्नी और उसके पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की दूसरी पत्नी संजना खातून ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि शुक्रवार देर रात मो. जब्बार दुर्गापुर चौक स्थित अपने फर्नीचर दुकान पर थे। वह उन्हें खाना देने दुकान गई थी। खाना देने के बाद बिछावन लाने घर लौट गई। जब वह बिछावन लेकर दोबारा दुकान पहुंची तो देखा कि जब्बार दुकान में ही जमीन पर गिरे हुए थे और उनके गले...