पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया। एसएच-65 के दोनों किनारों पर फैले अवैध कब्जों को हटाने के लिए धमदाहा एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी, सीओ ईशा रंजन और आरओ सादिक आलम के नेतृत्व में टीम सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय रही । अभियान के दौरान सड़क किनारे बने कई पक्के निर्माण बुलडोजर की मदद से हटा दिए गए। सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन के कड़े तेवर देखते हुए कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं भी कब्जा की हुई भूमि को खाली कर दिया, जिससे अभियान में तेजी आई। एसडीएम अनुपम ने बताया कि यह कार्रवाई पहले फेज का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एसएच-65 ...