सीतापुर, दिसम्बर 23 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर इलाके में तेंदुए की आमद के बाद से आस-पास इलाके के लोगो में दहशत है। तेंदुए के खौफ से ग्रामीण रात-रात भर लाठी-डंडे लेकर रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में लगातार कोबिंग कर रही है। वहीं, कांबिंग के दौरान वन विभाग की टीम को पंजाबी झाले से करीब दो किलोमीटर दूर तक तेंदुए के पगचिन्ह मिले हैं। जिसक बाद तेंदुए के क्षेत्र में ही होने की आशंका जताई जा रही है। लहरपुर क्षेत्र के लक्षन नगर और आस-पास इलाके में तेंदुए की जबरदस्त दहशत है। बीते रविवार को लहरपुर तहसील से कुछ ही दूरी पर खेतों में पगचिन्ह देखे गए थे। इसके बाद रविवार को ही देर रात लक्षन नगर गांव के पास तेंदुआ देखे जाने के बाद आस-पास इलाके में हड़कंप मच गया था। रविवार की देर रात गावं के पास पंजाबी झाले के निकट...