कटिहार, जनवरी 14 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के इस्लामपुर गांव के समीप मुख्य पक्की सड़क से भवानीपुर गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि गड्ढों और मिट्टी के अलावा कुछ नजर नहीं आता। मामूली बारिश होते ही सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। साथ ही गड्ढों में जलजमाव हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के साथ-साथ मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में भी काफी परेशानी होती है। ग्रामीण मो. महबूब, मो. आफताब, मो. रियाज, मो. बबलू, चंदर कुमार मुर्मू, बबलू मुर्मू, सीता मुर्मू, मीना मुर्मू, संगीता मुर्मू, मो. ग्यास, मो. गुगला, मो. तबारक, अर्जुन मुर्मू, श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.