पूर्णिया, नवम्बर 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत अंतर्गत भंगड़ा का एक युवक विक्रमशिला एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। युवक भंगड़ा निवासी मो. सईद का पुत्र मो. रहमत है। गंभीर स्थिति में उसका इलाज भवानीपुर सीएचसी में चल रहा है। रहमत के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और रहमत मंगलवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ कर अपने घर आ रहा था। घर आने के दौरान भागलपुर से पहले जमालपुर स्टेशन के नजदीक नशाखुरानी गिरोह के लोगों ने उसे पानी के साथ नशा पिला दिया। गनीमत यह रही कि हल्की बेहोशी आने पर रहमत ने फोनकर इसकी सूचना अपने घरवालों को दे दिया। जिसके बाद उनके घरवाले भागलपुर स्टेशन पहुंचकर उसे बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारकर भवानीपुर सीएचसी लाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार मृग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.