भागलपुर, फरवरी 1 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा व बीरबन्ना गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचे और विधायक इंजीनियर शैलेंद्र से मिलकर भवानीपुर थाना पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। पीड़ित लोथाय मंडल ने बताया कि 11 दिसंबर की रात अलाव तापते समय मो. मंजुर अली व दो अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर हाथ-पैर व कंधा तोड़ दिया और अपमानित किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान शरीर में स्टील लगाया गया। आरोप है कि पुलिस ने बयान लेने व केस दर्ज करने में देरी की। विधायक ने घटना को क्रूर बताते हुए एसपी व एसडीपीओ से बात कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वहीं भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.