लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भवन प्रमंडल के अनुसेवक को बुधवार को रिटायरमेंट के बाद भावपूर्ण विदाई दी गई। अंगनु उरांव ने 37 वर्षों तक विभाग में अपना योगदान दिया। कनीय अभियंता बसंत साहू ने कहा कि अंगनु उरांव अपने मृदुभाषी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभाग में बहुत ही मेहनत एवं लगन से कार्य किया गया। कार्यपालक अभियंता रामपद हांसदा ने कहा कि अंगनु कार्य के प्रति काफी समर्पित रहे। सहायक अभियंता विनय उरांव ने कहा कि अंगनु उरांव हम सब के बीच एक परिवार के सदस्य के रूप में रहे। अंगनु उरांव को अंगवस्त्र और उपहार देकर विदाई दी गई। मौके पर गणेश मुंडा, किशोर मुर्मू,अजीत कुमार, पवन तिर्की, अभिमन्यु सिंह, राजू रंजन, रुक्मणि देवी, चंद्रजीत कुमार, दिलीप उरांव,नितिन सिंह, सुधीर उरांव,खालिद अंसारी एवं सभी संवेदक उपस्थित थे। ल...