बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। भवन निर्माण सामग्रियों के मूल्य में इजाफा का असर धनाढ्यों और बिल्डरों पर तो कोई खास नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की चिंताएं काफी बढ़ गई है। साथ ही ऐसे लोग जो मेहनत मजदूरी कर पाई-पाई जोड़कर जैसे तैसे शहर में जमीन खरीदे हैं। वह अब घर बनाने को लेकर चिंतित हैं। एक तो पहले से महंगाई लोगों का चैन छीन चुकी थी कि फरवरी महीने में फिर से सीमेंट, सरिया, ईंट और मौरंग के दाम फिर से बढ़ गये हैं। आलम यह है कि दस दिन पहले यानि बीते जनवरी महीने में गिट्टी (डाला) 100 घन फीट नौ हजार रुपये प्रति ट्रॉली, लाल बालू मोरंग 100 घनफीट 4500 रुपये प्रति ट्राली, सीमेंट 330 से 340 प्रति पैकेट (50 किलो) सरिया 5400 सौ रुपये प्रति कुंतल (ब्रांडेड), 5100 रुपये प्रति कुंतल (नॉन ब्रांडेड), सफेद ब...