बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- हरनौत, निज संवाददाता। बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से भवन निर्माण श्रमिकों को 15 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। शहर के रांची रोड में बुधवार को प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद करीब 400 श्रमिकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चांदनी रस्तोगी, मुरारी वर्मा व विपुल कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। उन्हें विशेष रूप से सीमेंट-बालू का सही अनुपात, ईंटों की जुड़ाई के वैज्ञानिक तरीके और प्लास्टर करने की सटीक तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षण लेने वाले राजेश कुमार, विमलेश जमादार और सविता देवी ने बताया कि यह 15 दिन उनके जीवन के लिए काफी लाभदायक होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.