गया, फरवरी 4 -- टिकारी थाना क्षेत्र के शिवबिगहा गांव में बन रहे पंचायत सरकार भवन के संवेदक से नक्सल संगठन भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि संवेदक के कर्मी द्वारा लिखित शिकायत में लेवी मांगने और पर्चा देने का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने दूरभाष पर बताया कि निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री और मजदूर निर्माण स्थल पर ही रहते हैं। राजमिस्त्री ने जानकारी दी कि मंगलवार की देर रात एक बजे चार की संख्या में अज्ञात लोग हथियार के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे। दरवाजा खोलवा कर चारो लोग संवेदक से लेवी भेजवाने की बात कही। हस्तलिखित एक पर्चा पकड़ाया। पर्चा में पार्टी के दक्षिणी जोन सदस्य के नाम लिखा गया है और पार्टी चलाने के लिए राशि की आवश्यकता बताते हुए राशि की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.