बांका, सितम्बर 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के शोभानपुर पंचायत के धनांय गांव में स्थित गांधी आश्रम में बुधवार को एक सार्वजनिक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मनोज कुमार मीता ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद समीर कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर गांधी आश्रम की ओर से एमएलसी समीर कुमार सिंह को गांधी प्रतिमा, अंगवस्त्र और गांधी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। एमएलसी ने अपने विकास कोष से गांधी आश्रम में भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि आज गांधी विचार पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। लेकिन जितना आक्रमण होगा, उतना ही गांधी विचार निखरकर सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति अहिंसा और शांति पर आधारि...