सीवान, मार्च 18 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार निवासी सुनील कुमार सोनी ने थाने में आवेदन देकर मड़कन निवासी एक व्यक्ति एवं उनके सहयोगियों पर भूमि निर्माण में बाधा उत्पन्न करने के साथ धमकी देने एवं रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। सुनील कुमार ने बताया कि इसी महीने उन्होंने दो कट्ठा जमीन बैनामा कराया था, जिसपर भवन निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन इसी बीच निर्माण कार्य के दौरान मड़कन निवासी एक व्यक्ति वहां 4- 5 अन्य व्यक्तियों के साथ पहुंचकर निर्माण कार्य को रोक दिया एवं गाली गलौज करने लगा। जब मना किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा सुनील से मकान निर्माण के एवज में 10 लाख रुपए मांगे और रुपए देने से इनकार करने पर धमकी देने लगा। सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास पूर्व से उक्त व्यक्ति द्वारा गाली गलौज किए जाने का कॉल रिकॉर्डिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.