पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- केनगर, एक संवाददाता। जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार एवं केनगर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद मंगलवार को केनगर प्रखंड के झुन्नी इस्तंबरार पहुंचे और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने भवन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा कार्य की समयबद्ध प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से कोई ढील नहीं दे जाएगी और संवेदकों को हर हाल में विभागीय मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण करना होगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पंचायत सरकार भवनों को ग्रामीण सुशासन का सशक्त आधार बनाने के लिये पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.