कटिहार, मई 18 -- मनिहारी नि स बघार पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भवन निर्माण कार्य संवेदक द्वारा छह माह से कार्य बंद कर फरार हो जाने से भवन निर्माण पर ग्रहण लग गया है। भवन निर्माण एक करोड़ 12 लाख 88 हजार सात सौ 19 रूपया से हो रहा है। विद्यालय के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य दिनेश यादव, सचिव प्रतिनिधि दिलीप यादव ने बताया कि वर्ष 2023 के जुलाई माह मे विद्यालय का भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था। संवेदक द्वारा निचले तल का छत ढलाई किया गया। उपरी तल का छत लेवल तक ईट जोड़कर संवेदक छह माह से कार्य बंद कर फरार हो गया है। विद्यालय में पहली कक्षा से प्लस टू तक की पढाई होती है। भवन की संख्या कम होने के कारण बच्चों के पठन-पाठन में कठिनाई होती है। सभी लोगों ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार ने भवन निर्माण से संबंधित मौखिक जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.