वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत शनिवार को अधिग्रहीत भवन संख्या सीके-39/5 के ऊपरी हिस्से का ध्वस्तीकरण किया गया। कार्रवाई से पहले मकान में मौजूद कुछ महिलाओं और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई, हालांकि उन्हें समझा-बुझाकर भवन के पिछले हिस्से में भेज दिया गया। सूचना पाकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पांच मंजिला भवन संख्या सीके-67/1 की रजिस्ट्री भी पूरी करा ली। अब तक कुल 21 भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। करीब एक महीने के अंतराल के बाद पीडब्ल्यूडी ने दालमंडी क्षेत्र में अधिग्रहीत भवनों का ध्वस्तीकरण इस सप्ताह दोबारा शुरू किया है। शनिवार दोपहर लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) और जिला प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.