मोतिहारी, मार्च 27 -- पताही ,एसं। पताही प्रखंड के बराशंकर महमदपुर राजकीय मध्य विद्यालय उर्दू में मात्र तीन कमरे में वर्ग 1 से वर्ग 8 तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में अभी मात्र चार कमरे हैं। जिसमें दो कमरे की छत टूट गई थी जिसकी मरम्मत कराई गई है। तथा एक खपरेल मकान है जो कभी भी धारासायी हो सकता है। भवन के आभाव में उसमे पठन पाठन का कार्य लिया जाता। विद्यालय में वर्ग 1 से वर्ग 8 तक की पढ़ाई होती है। लगभग 230 छात्र छात्राएं नामांकित हैं। स्कूल में 8 शिक्षक व 2 शिक्षा सेवक कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंतज़ार अहमद ने बताया कि विद्यालय में भवन की काफ़ी कमी है। विगत कई वर्ष से विभाग को कई बार आवेदन दिया गया है कि विद्यालय में भवन की काफ़ी कमी है। पहले दो कमरे का छत टुटा था जिसका निर्माण हुआ है पर अभी भी वर्ग एक से वर्ग आठ तक की पढ़ाई मात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.