बगहा, जनवरी 28 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता।जमुनिया नवका टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा एक से चार तक के छात्र वर्षों से भवन के अभाव में खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं।बरसात,ठंड और भीषण गर्मी जैसे मौसमों में भी बच्चों की पढ़ाई पेड़ के नीचे ही कराई जा रही है,जिससे न केवल पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है बल्कि छात्रों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।बताया जाता है कि वर्ष 2004 में विद्यालय को मध्य विद्यालय का दर्जा मिलने के बाद से ही प्राथमिक कक्षाओं के लिए अलग भवन का अभाव बना हुआ है।सरकार जहां एक ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रयासरत है,वहीं इस विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सहित शिक्षक प्रशांत प्रियदर्शी,हीरालाल कुमार,ओमप्रकाश प्रसाद,सोनाली कुमारी,पूजा कुमारी,न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.