नवादा, मार्च 17 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत का महंत गणेशदत्त पूरी उच्च विद्यालय में भवन का निर्माण नहीं होने से पठन- पाठन प्रभावित हो रहा है। भवन के निर्माण नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई करने में भारी दिक्कत हो रही है। विद्यालय को मात्र तीन ही कमरे नसीब है। एक में कार्यालय है। शेष दो कमरों में से एक प्रयोगशाला के लिए है जबकि एक कला के लिए है। पंचायत की मुखिया रेखा यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रमा यादव ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर शुरू से ही वे प्रयासरत हैं। कई बार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से इस समस्या को लेकर बात किये हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में भी संपर्क किया गया है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय के निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.