शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- नगर पालिका द्वारा भवन कर, जलकर व जल मूल्य कर में की गई वृद्धि के बाद जलालाबाद नगरवासियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। शासन के निर्देशों के तहत की गई कर वृद्धि को लेकर बुधवार को उप जिलाधिकारी प्रभात राय द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी, लेकिन इसका सोशल मीडिया के माध्यम से बहिष्कार किया गया। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि गौरव प्रताप राघव नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय से वार्ता कर कर वृद्धि पर आपत्ति जताई। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि भवन कर और जलकर में की गई बढ़ोतरी आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने मांग की कि इस पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके। इस पर अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि भवन कर और जलकर में वृद्धि शासन स्तर से की गई है, इसमें नगर...