पूर्णिया, जनवरी 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत कचनहर गांव स्थित मध्य विद्यालय कचनहर संसाधनों की भारी कमी और जर्जर भवन के कारण बदहाल स्थिति में है। वर्ष 1965 में स्थापित यह विद्यालय आज भवन, शिक्षक और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। विद्यालय में वर्ग आठ तक की पढ़ाई होती है, लेकिन कुल चार ही कमरे उपलब्ध हैं, जिस कारण एक ही कमरे में दो-दो कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि भवन की छत से पानी टपकता है, जिससे बच्चों को बैठने में भारी परेशानी होती है। प्रधानाध्यापिका मंजू देवी ने बताया कि विद्यालय में कुल छह शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से एक बीएलओ ड्यूटी पर कार्यरत हैं। शेष पांच शिक्षक...