पटना, जनवरी 10 -- भवन निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं, ठेकेदारों और उनके साइट इंजीनियर्स को निर्देश दिया गया है कि वे प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करें। शनिवार को अधिवेशन भवन में भवन निर्माण विभाग की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन भवन निर्माण सचिव कुमार रवि ने ये निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर बिहार उपभाग के सभी अभियंताओं, संवेदकों एवं संवेदकों के साइट इंजीनियर्स शामिल हुए। भवन निर्माण सचिव ने अभियंताओं एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण करें। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.