नई दिल्ली, फरवरी 13 -- India passport: भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक रैकिंग में सुधार हुआ है। हेलने एंड पार्टनर्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कागज पर भारत की वैश्विक गतिशीलता रैंकिंग में सुधार हुआ है। अब भारतीय पासपोर्ट वैश्विक सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 2025 में यह 85वें स्थान पर था और इस साल की शुरुआत में इसकी रैंकिंग 80 थी। भारत की स्थिति में भले ही सुधार हुआ है, लेकिन इसके साथ ही दो ऐसे देश भी हैं, जहां पर भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री बंद हो गई है। हेनले की पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में भारतीय 57 देशों की यात्रा बिना किसी वीजा या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पा सकते थे। अब हालिया रिपोर्ट के मुताबिक गाम्बिया के जुड़ जाने के बाद अब यह संख्या 56 हो गई है। गौरतलब है कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया भर के 200 देशों के पासपोर...