गिरडीह, अप्रैल 2 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भलुटांड़ पंचायत के कारुडीह में गोविन्द दास घर से अलख बैठा घर तक लगभग पंद्रह घरों में नल-जल योजना के तहत अभी तक लाभ नहीं पहुंचाया गया है जबकि इनलोगों से कंज्यूमर बनाने के लिए आधार कार्ड लिया गया था। पीड़ितों ने बताया कि गर्मी शुरू हो चुकी है। इन लोगों के घर तक बोरिंग करने का नल-जल योजना के तहत कार्य करने का समय है अन्यथा फिर से समय बीत जाने के बाद बरसात में न तो गाड़ी पहुंच पाएगी ना तो काम हो पाएगा। यह लगातार दो सालों से हम विभाग को सूचना दे रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे उनलोगों का योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह इस योजना का लाभ और भलुटांड़, अनुसूचित जाति टोला सलैया, भलुटांड रवानी और विश्वकर्मा टोला में भी इस योजना का लाभ नहीं पहुंचाया गया है। इसको लेकर मुखिया शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.